हाजीपुर, फरवरी 18 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत एवं एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से बदनपुर मिल्की में एंटीट्लेमेंट कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजित शिविर में लोगों का फार्मर आईडी कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं महिला पुरुषों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जाति, आय, आवासीय सहित अन्य आवेदनों का ऑनलाइन किया गया। वही संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों के लिए कौशल विकास केंद्र की सहायता लेकर रोजगार व निजी कंपनी में नौकरी प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई, जो गांव की महिलाएं पुरुष बेरोजगार है उन्हें बकरी पालन मुर्गी पालन सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़कर रोजगार करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमे लगभग 300 लोगों ने भाग लिया और लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.