हाजीपुर, सितम्बर 9 -- राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के राज मिस्त्रियों को भूकंप रोधी भवन निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 12 दिवसीय था।

प्रशिक्षण की सामग्री प्रशिक्षण में सफल राज मिस्त्री को सेफ्टी किट दिया गया। जिसमें जूता, हेलमेट, हथोड़ा, करनी, बसुली, साहूल सहित सारे समान है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार सिंह के द्वारा शिविर में आए प्रखंड के विभिन्न पंचायत से 27 राज मिस्त्रीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जगन्नाथ कुमार विशेष रूप से सहयोगी रहे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण में उपस्थित मास्ट...