राजापाकर में मुहर्रम जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष का सिर फोड़ा
हाजीपुर, जून 27 -- प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान देर रात एक बड़ी और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। ताजिया जुलूस में अखाड़े द्वारा करतब दिखाए जाने के दौरान अखाड़े में शामिल उपद्रवी युवकों ने राजापाकर थाना प्रभारी को निशाना बनाते हुए उन पर लाठी और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर विवाद, पुलिस टीम पर हमलाहमले की सूचना हमले में थाना प्रभारी का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और देर रात वैशाली एसपी और महुआ डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी जब देर रात तक ताजिया जुलूस और अखाड़े का खेल चल रहा था। निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण तरीके से पहलाम की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.