हाजीपुर, मार्च 15 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चिय -2 के अन्तर्गत पशु बांझपन निवारण शिविर व पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत के भोजपट्टी गांव में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया कुणाल कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस शिविर में डॉ.आदिति,डॉ.गणेश शंकर विद्यार्थी व डॉ.अंकिता कुमारी द्वारा पशुओं का इलाज किया गया। मौके पर उपस्थित किसानों को बीच विभिन्न दवाएं, डायरिया, भूख, कृमी नाशक सहित अन्य बीमारियों की दवा का वितरण किया गया। गाय व भैंस के बांझपन से निवारण हेतु पशुपालकों को खाने में हरे चारे का विशेष प्रयोग करने,मिनरल मिक्सर पाउडर देने,हर 3 माह पर कृर्मी नाशक दवा देने की सलाह दी गई। पशुपालकों ने बांझपन से इलाज के लिए अपने अपने गाय व भैंस को शिविर में लाया। जहां शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.