हाजीपुर, मार्च 24 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के फुलहारा बाजार की पावन धरती पर आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर आयोजित कलश यात्रा में 1001 महिलाओं व कन्याओं द्वारा घोड़े,बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हाजीपुर के कौनहारा गंगा घाट पर आचार्य पूज्य पंकज शास्त्री जी महाराज द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही कलश में पवित्र गंगाजल भरकर महिलाओं व कन्याओं ने विभिन्न चौक चौराहों बाजारों का भ्रमण करते हुए फुलहारा बाजार स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यज्ञशाला की पांच बार परिक्रमा कर मंत्रोंच्चारण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.