हाजीपुर, अप्रैल 9 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नए सत्र में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र राजापाकर के द्वारा किताब का वितरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाने के बाद विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर में गत एक अप्रैल को ही प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं के ‌बीच‌ पुस्तकों का वितरण किया गया था। यह जानकारी प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी जी ने दी थी। वही राजकीय उत्तक्रमित मध्य विद्यालय दोबरकोठी में वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र -छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। पुस्तक पाकर सभी छात्र-छात्राएं काफी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। पुस्तक का वितरण विद्यालय के प्रभ...