हाजीपुर, अप्रैल 21 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में नवम वर्ग में नामांकन शुरू हो गया है। अन्य विद्यालयों में 1 अप्रैल से ही आठवीं पास छात्रों का नामांकन हो रहा है, जो 30 अप्रैल तक अंतिम तिथि तक होगी। वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रखंड का एकमात्र मॉडल स्कूल चयनित होने से पोषक क्षेत्र के अन्य छात्राओं के नामांकन में परेशानी हो रही थी। जिसके कारण छात्रों का नामांकन नहीं हो रहा था। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 20 अप्रैल सोमवार से इस विद्यालय में भी पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का नामांकन शुरू हो गया। साथ ही मॉडल स्कूल के छात्राओं का भी नामांकन हो रहा है। यह भी पढ़ें- एमजीएस उच्च माध्यमिक मॉडल विद्यालय झाझा में नवम में नामांकन को लेकर जारी की गई सूचना जो शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंटरेस्ट परीक्ष...