हाजीपुर, जुलाई 16 -- जिला कृषि पदाधिकारी ने राजापाकर में आयोजित किसान सलाहकार समिति की बैठक में भाग लिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान प्रखंड में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। इसके उपरांत जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार क्षेत्र भ्रमण के क्रम में धान आच्छादन की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा प्रगतिशील किसान प्रभुदयाल सिंह के फार्म का अवलोकन किया गया। उनके फार्म पर सेब, अंजीर, आम, ड्रैगन फ्रूट व लीची की उन्नत तकनीक से खेती की जा रही है। जिसकी जिला कृषि पदाधिकारी ने सराहना की। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार के साथ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महुआ अनुमंडल ...