हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। 33 केवी राजापाकर फीडर में मेंटेनेंस कार्य हेतु 12 अक्टूबर रविवार को 3 घंटे के लिए विद्युत ऊर्जा आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक विद्युत शक्ति उपकेंद्र राजापाकर से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि सभी आवश्यक कार्य यथा पानी का भंडारण समय के पहले कर लिया जाए। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जेई ने यह भी बताया है कि दिवाली, छठ पूजा और विधानसभा चुनाव में सतत विद्युत आपूर्ति हेतु मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है,ताकि सभी उपभोक्ताओं को सतत आपूर्ति होती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.