हाजीपुर, फरवरी 21 -- राजापाकर । संवाद सूत्र राजापाकर दक्षिणी कुशवाहा टोला निवासी स्व. सकलदीप सिंह के पुत्र ब्रह्मानंद सिंह पर अपराधिक तत्वों ने पिस्तौल से जान मारने की नीयत से फायरिंग की, हालांकि वे बाल-बाल बच गए, गोली कान के करीब से निकल गई। इस संबंध में ब्रह्मानंद सिंह ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की शाम 06 बजे सूरज कुमार उर्फ कुंदन कुमार पिता रविंद्र भगत निवासी ग्राम सिरसा बिरन थाना लालगंज और निशांत कुमार पिता राकेश सिंह निवासी ग्राम राजापाकर कुशवाहा टोला दोनों ने मिलकर जान मारने की नीयत से मुझ पर पिस्टल से फायरिंग की जो कान से बगल होते हुए निकल गई। हम बाहर जाकर मजदूरी करते हैं। घर पर आए तो पता चला कि मेरी पुत्री पर गलत निगाह कुंदन कुमार की रहता है और इधर-उधर बार-बार कहता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.