हाजीपुर, मार्च 25 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर पश्चिमी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के परिसर में बुधवार को पशुपालकों के बीच दो साल का बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजापाकर दक्षिणी पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के अध्यक्षता लाल सिंह व संचालन युवा समाजसेवी अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर समिति के सचिव सीताराम प्रसाद सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने सुपरवाइजर वीरेंद्र राय को अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र राय ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल से किसानों के घर-घर जाकर पशुओं को कृमि नाशक दवा दी जाएगी एवं लम्बी बीमारी का टीका 15 अप्रैल से लगाया जाएगा। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.