हाजीपुर, अप्रैल 3 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार लकड़ी मिल के पास बांस की कोठी में आग लगने से खर, झलसी सहित अन्य सामान जल गए। आग की लपट इतनी तेज थी कि अगल-बगल के लोग मौके पर मदद नहीं करते तो बगल में लालबाबू राय की मुर्गी फार्म सहित अन्य लोगों का घर जल जाता। बगल में स्थित सुनील गुप्ता आर्मी के जवान के परिजनों द्वारा मोटर चालू कर आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की सूचना थानाध्यक्ष राजापाकर को दी गई। सूचना पर महुआ से छोटी दमकल की गाड़ी पहुंची। लेकिन मौके पर वह भी खराब हो गई। जिससे दमकल से कोई काम नहीं हो सका। अंत में लोगों ने चापाकल,मोटर से पानी चलाकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों में मणि कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, उमा ठाकुर आदि लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी सही से पता नहीं चला। आशंका व्यक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.