हाजीपुर, मार्च 16 -- राजापाकार, संवाद सूत्र। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में बिहार बोर्ड की 09 वीं व 11 वीं की परीक्षा के पहले ही दिन 75 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर शिक्षक छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हो गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा लगभग 300 छात्र-छात्राओं को कम उपस्थिति का हवाला देकर परीक्षा देने से रोक दिया गया। आरोप है कि इसके समाधान के नाम पर प्रधानाध्यापक ने छात्रों को पास की एक निजी दुकान से 250 रुपये का शपथ पत्र बनवाकर लाने का निर्देश दिया। जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश मिला। परीक्षा शुरू होने से पहले जब छात्रों को रोका गया तो अफरा-तफरी मच गई। छात्रों के अनुसार प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है वे बगल की 'नेहा टेलीकॉम' नामक दुकान पर जाएं और वहां से 250 रुपये देकर रसीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.