मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- सकरा। राजापाकड़ शिव मंदिर में शुक्रवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना हुई। शिवलिंग एवं नंदी को नर्मदा नदी के जबलपुर से कृष्ण कुमार शर्मा एवं किशन झा द्वारा लाया गया। हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक किया गया। आचार्य आमोद कुमार झा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शिवलिंग की स्थापना कराई। हर-हर महादेव एवं ऊं नमः शिवाय के जयकारे से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही पांच दिवसीय यज्ञ का समापन हो गया। अनुष्ठान के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रभूषण ठाकुर, अंजनी ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा, रत्नेश ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, मृगांक विभु आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.