वाराणसी, जून 16 -- रोहनिया। राजातालाब-मोहनसराय हाइवे पर सोमवार की भोर में किसी भारी वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अर्द्धनग्न अवस्था में था। लाश क्षत विक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं, चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चालक की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...