हरिद्वार, फरवरी 2 -- Rajaji Tiger Reserve: राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान अब मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आदेश भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्देशों के तहत जारी किया गया है। नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पार्क प्रशासन के अनुसार, मोबाइल फोन पर रोक का मुख्य उद्देश्य जंगल की प्राकृतिक शांति बनाए रखना, वन्यजीवों के जीवन में अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप को रोकना और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट के 17 नवंबर 2025 के आदेश का हवाला दिया गया है, जिसमें संरक्षित वन क्षेत्रों में नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए थे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.