हरिद्वार, अप्रैल 26 -- राजाजी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील वन क्षेत्र में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास के परिवार के शादी समारोह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हरिद्वार रेंज के रानीपुर वन ब्लॉक स्थित श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में रविवार को उत्तराखंड सरकार के मंत्री खजान दास के पुत्र की शादी आयोजित होने की चर्चा है। चर्चाओं के बीच वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन एक्शन की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों के लिए शनिवार को ट्रकों और भारी वाहनों से सामान पहुंचाए जाने के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है। शादी की तैयारियों को लेकर दिनभर राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट से ट्रकों और अन्य वाहनों के जरिए सजावट, खानपान और आयोजन संबंधी सामान मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने सवाल उठाए ...