लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे 'नमो सेवा संकल्प अभियान' के तहत पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के राजाजीपुरम में 'नमो सेवा की अनकही कहानियां' विषय पर नाट्य मंचन हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए मंचन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित के संकल्प को जीवंत रूप प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 'नमो सेवा-अनकही कहानी' कार्यक्रम साथ में विधान परिषद सदस्य मुकेश ...