लखनऊ, मई 10 -- राजधानी को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में नगर निगम ने रविवार को राजाजीपुरम में आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) सेंटर की शुरुआत की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेंटर का उद्घाटन करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही। महापौर ने कहा कि आरआरआर सेंटर केवल कचरा प्रबंधन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और संसाधनों के अत्यधिक दोहन को देखते हुए "रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल" की अवधारणा को अपनाना समय की आवश्यकता बन गई है। यह सेंटर घरेलू उपयोग की वस्तुओं के पुनर्चक्रण और दोबारा उपयोग को बढ़ावा देकर कचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.