राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, 35 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन
पलामू, जून 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-बरवाडीह रेलखंड पर राजहरा स्टेशन के समीप गुरुवार दोपहर में कोयला लदी मालगाड़ी के 15 बैगन बेपटरी हो जाने से अप और डाउन दोनों रेल ट्रैक पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया था। इस दुर्घटना के कारण कई महत्वपूर्ण यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई तथा यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य चलाया। करीब 35 घंटे 30 मिनट की लगातार मेहनत के बाद ट्रैक से बेपटरी बैगनों को हटाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया। डालटनगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अभियान चलाकर ट्रैक को पूरी तरह खाली कराया गया, जिसके बाद शुक्रवार रात एक बजे से रेल परिचालन सामान्य रूप से शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.