देहरादून, मार्च 1 -- रुड़की। नगर की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था राजहंस कला मंदिर की ओर से होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों के गीत, नृत्य और कविताओं पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण रूपी कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही। कलाकारों ने जब भक्ति और श्रृंगार से सराबोर प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों को फूलों से सजाया और एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। अंत में होली के पारंपरिक गीतों पर सभी जमकर झूमे और उत्सव का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.