मधेपुरा, अप्रैल 7 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को राजस्व हाट एवं वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने की। मौके पर चेयरमैन अनुसुईया देवी, सशक्त समिति सदस्य पवन मंडल, मो फारुख आलम एवं स्वच्छता पदाधिकारी केतन कुमार भी मौजूद थे।. बैठक में सबसे पहले वाहन पड़ाव की सैरात प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें चार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। विभाग द्वारा वाहन पड़ाव के लिए 5 लाख 50 हजार रुपये सुरक्षित राशि तथा 1 लाख 10 हजार रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई थी। पांचवें राउंड तक चली बोली में प्रमोद कुमार ने 5 लाख 53 हजार 100 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर डाक अपने नाम किया। इस दौरान चौथे राउंड में आशीष कुमार ने सरेंडर कर दिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.