चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा। सदर चाईबासा अंचल के अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार ने कहा है कि प्रशासन की प्राथमिकता राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना है। उन्होंने लोगों से शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अंचलाधिकारी सोमवार को सदर अंचल कार्यालय की ओर से वार्ड नंबर 1 स्थित कुड़ुक पुस्तकालय में आयोजित राजस्व सह चिकित्सा शिविर में बोल रहे थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को उनके क्षेत्र में ही सरल और सुगम तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। यह भी पढ़ें- नगर परिषद चाईबासा के वार्ड संख्या 1 में लगा शिविर ऐसे शिविरों से लोगों का समय और खर्च दोनों बच...