पटना, मार्च 6 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व अधिकारियों और विशेष सर्वेक्षण अमीन की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी है। विभाग ने 31 मार्च तक मूल पदों पर योगदान करने को कहा है। अप्रैल का वेतन उनके मूल पदस्थापना वाले कार्यालयों से ही मिलेगा। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि राजस्व सेवा संवर्ग के विभिन्न पदाधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित के साथ ही अन्य कारणों से जिला, प्रमंडल, निदेशालय और मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्ति के कारण संबंधित पदाधिकारियों के मूल पदस्थापन वाले कार्यालय में राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पदान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए विभाग ने तय किया है कि 31 मार्च के प्रभाव से प्रतिनियुक्ति स्वत: समाप्त हो जाएगी। एक अप्रैल तक सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.