मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय सभागार में प्री-ट्रायल बैठक हुई। बैठक में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व सम्बंधी वादों का अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन और निस्तारण किए जाने पर जोर दिया। जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी सिंह ने आमजन से अपील किया कि 11 से 13 मार्च तक लद्यु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित वादों का निस्तारण कराकर इस अवसर...