गौरीगंज, मई 23 -- संग्रामपुर। थाना संग्रामपुर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व मामलों से जुड़ी थीं। राजस्व कर्मियों के उपस्थित न होने के कारण शिकायतों को दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन किसी का समाधान नहीं हो पाया। मड़ौली निवासी देवी प्रसाद मिश्रा ने शिकायत पत्र देकर बताया कि पड़ोसियों ने झाड़-झंखाड़ लगाकर उनके घर से निकलने का रास्ता बंद कर दिया है। वहीं वैश्य मेडिकल स्टोर संचालक ने भी जमीन संबंधी विवाद की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा रामदेव वर्मा निवासी डेवणसा समेत कई लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं। यह भी पढ़ें- नहीं आते राजस्वकर्मी, निभाई जा रही औपचारिकता राजस्व टीम के न पहुंचने से शिकायतकर्ता मायूस नजर आए। यह भी पढ़ें...