सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसी ज्ञानेन्द्र की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों के प्रस्ताव अभिलेखों को त्रुटिरहित तरीके से तैयार कर अनुशंसा सहित दो दिनों के भीतर अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान कोलेबिरा सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के कुछ मामले आवेदकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के कारण लंबित हैं। इस पर एसी ने ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित आवेदकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और उनसे सभी आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दस्तावेज प्राप्त होते ही प्रस्ताव तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.