गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में राजस्व संग्रह की प्रगति की समीक्षा करना, खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन की स्थिति का आकलन करना, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। बैठक में उन्होंने राजस्व संग्रह में तेजी लाने के अलावा अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।बैठक के दौरान उत्पाद विभाग की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि फरवरी 2026 तक राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। विभाग की ओर से निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली संतोषजनक पाई गई, जिस पर डीसी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ...