राजस्व संग्रह बढ़ाने व मामलों के त्वरित निष्पादन पर दें विशेष ध्यान : कमिश्नर
बोकारो, जुलाई 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व संग्रह, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की योजनाओं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक की समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्व बढ़ाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने परिवहन विभाग से पिछले तीन माह में की गई कार्रवाई और राजस्व संग्रह की जानकारी ली। खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बालू उठाव के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.