औरैया, अप्रैल 22 -- बिधूना, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील इकाई बिधूना की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन के तहत नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेई ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से अजय सिंह चौहान को तहसील अध्यक्ष, चन्द्र कुमार दोहरे को तहसील मंत्री, श्रीकांत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवनेन्द्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, शिवराम पाल को संगठन मंत्री, गौरव पाल को सह संगठन मंत्री, सूर्य प्रताप को कोषाध्यक्ष और गजेन्द्र प्रसाद दोहरे को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नवगठित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही राजस्व कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.