बोकारो, जून 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने राजस्व संग्रहण एवं भू-संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति, लंबित मामलों की स्थिति तथा भूमि व आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एसी सुनील चन्द्र, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, प्रशिक्षु आइएएस अरविन्द, डीएलएओ अनुराधा कुमारी, बेरमो एसडीओ मनोज कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित सीओ अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रहण शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए संग्रहण में वृद्धि सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। बैठक के दौरान वाणिज्य कर बोकारो व बेरमो, जिला खनन विभाग, उत्पाद विभाग, जिला प...