हाजीपुर, जनवरी 6 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के आदेश पर गोरौल अंचल कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर लगभग 200 रैयतों की समस्याएं सुनी गईं, 51 राजस्व आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को गोरौल परिसर में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार प्रशाखा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के आयोजन के दौरान अंचल अधिकारी, गोरौल, राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी, लिपिक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों एवं आमजनों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। भूमि से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित इस शिविर में लगभग 200 रैयतों की समस्याएं ...