मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। इस वर्ष पहली तिमाही में राज्य में सबसे अधिक राजस्व व भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार के मामले सामने आये। एक जनवरी से 31 मार्च तक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कुल 32 ट्रैप के मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के छह अधिकारी व कर्मचारी घूस लेते पकड़े गए। दूसरे स्थान पर पंचायती राज विभाग रहा। इस विभाग से चार अधिकारी व कर्मचारी घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के हत्थे चढ़े। तीसरे स्थान पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग रहा। इन दोनों विभागों में तीन-तीन पुलिस अधिकारी व कर्मी घूस लेते पकड़े गए। वहीं खनन व शिक्षा विभाग में घूस लेते दो-दो ट्रैप के मामले दर्ज किए गए। अन्य कई विभागों से ट्रैप का एक-एक मामला दर्ज किया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।आय से अधिक संप...