राजस्व व भूमि सुधार कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- शिवहर। जिले में राजस्व विभाग एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, आधार लिंकिंग, ई-नापी तथा अभियान बसेरा-2 सहित विभिन्न राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि सभी कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा करते हुए आम लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होने जिले के सभी सीओ एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि राजस्व कार्यों का निष्पादन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ किया जाए। यह भी पढ़ें- Na...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.