सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की सोमवार को कोषागार कार्यालय के पेंशनर्स कक्ष में बैठक हुई। इसमें भुगतान प्रमाणपत्र के मामले में अनावश्यक परेशान न करने, 80 वर्ष के उपर अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने, पारिवारिक पेंशन के मामले में गवाही आदि में परेशान न करने, विशेष रूप से राजस्व विभाग से जुड़े पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान की पत्रावली लंबित न करते हुए अविलंब भुगतान कराने की प्रमुख बिंदु शामिल रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने जीवित प्रमाणपत्र उपलबधता के एक सप्ताह भीतर भुगतान सुनिश्चित करने, जीवित प्रमाणपत्र भरते समय पारिवारिक पेंशन से अनावश्यक रूप से 10 रुपये के स्टांप विवाद आदि रहने का शपथ पत्र न मांगने, प्रत्येक माह पेंशनर्स की वरिष्ठ कोषाधिकारी के साथ बैठक करने, पुनरीक्षित ...