नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में राजस्व विभाग में 272 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में जिलों और सब-डिवीजनों की संख्या बढ़ने के चलते अतिरिक्त पदों का सृजन किया जा रहा है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने दो नए जिलों के गठन को स्वीकृति दी थी। लोक निवास के मुताबिक उप राज्यपाल ने दिल्ली में नए जिले और सब डिवीजनों को बनाए जाने के मद्देनजर राजस्व विभाग में इन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। नए स्वीकृत पदों में दो जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), दो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), आठ उप विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम), छह सब-रजिस्ट्रार, 16 तहसीलदार-एसओ, 22 नायब तहसीलदार, 42-42 सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट, 52 एमटीएस तथा लेखा, योजना, डीएसएस और स्टेनो कैडर के कई पद शामिल हैं। दो नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.