बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- राजस्व विभाग के कामकाज में शेखोपुरसराय का दमदार प्रदर्शन शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। जिले के शेखोपुरसराय अंचल ने राजस्व कार्यों के निष्पादन में बिहार स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। इस उपलब्धि से अंचल प्रशासन के कामकाज की राज्य के साथ जिलेभर में चर्चा तेज हो गई है। अंचलाधिकारी विकेश कुमार सिंह ने बताया कि लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों को दुरुस्त करने और कार्यों की लगातार निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने का नतीजा राज्य स्तर की इस रैंकिंग के रूप में सामने आया है। हालांकि, तीसरा स्थान मिलने के साथ अब जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जमीन, जमाबंदी, दाखिल-खारिज और अभिलेख सुधार जैसे मामलों में आम लोगों को समय पर राहत दिलाना ही इस ...