बरेली, मार्च 31 -- जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीएम डैशबोर्ड की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसमें शीघ्र सुधार सुनिश्चित किया जाए। न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और कोई भी प्रकरण पांच वर्ष से अधिक समय तक लंबित न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित अन्य उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...