पटना, जनवरी 5 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा है कि राजस्व विभाग का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद महज दिखावा है। सोमवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि राजस्व विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों, भू-माफियाओं का कब्जा है। जांच एजेंसियों की ओर से आए दिन राजस्व विभाग के कर्मी और अधिकारी ही दबिश में आ रहे हैं। आम लोगों का काम बिना पैसा दिये नहीं हो रहा है। अंचल कार्यालय में जाने वाले सभी आदमी परेशान है। नई सरकार के गठन हुए 45 दिन हो गए, लेकिन आज तक किसी बड़े भू-माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सरकार का एक्शन केवल गरीबों की घरों पर दिख रहा है। सरकार में बैठे लोगों का बयान जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.