राजस्व विभाग करेगा ढाकन शिवली की विवादित जमीन की जांच
कानपुर, जून 2 -- शिवली, संवाददाता। क्षेत्र के ढाकन शिवली में शिवली चेयरमैन और अन्य लोगों के बीच जमीन कब्जे को लेकर उपजे विवाद को लेकर तहसील प्रशासन जमीन को कुर्क करने के बाद अब अभिलेखों की पड़ताल कर रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं। अब राजस्व विभाग दोनों पक्षों की जमीन बेंचने वालों के मालिकाना हक की पड़ताल कर रहा है। ढाकन शिवली के गाटा संख्या 690 / 2.525 हेक्टेयर जमीन है पर करीब 10 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद है। इस जमीन पर मधु शर्मा, आदि के जरिये बैनामा प्लाट हासिल किए हैं। इनको दिनेश सिंह महेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने 30 जुलाई 2019 व 17 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्री की थी। इसका दाखिल खारिज भी इनके नाम है। मधु शर्मा के पति की कैंसर की बीमारी से मौत और उसके बाद उनके भी बीमार रहने के कारण काफी दिन जमीन पर नहीं गई। इनका आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.