जौनपुर, मई 2 -- जौनपुर, संवाददाता। राजस्व वादों के निस्तारण मामले में जौनपुर उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। अप्रैल माह की जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले की पांच राजस्व अदालतों ने मिलकन 250 के सापेक्ष 535 वादों का निस्तारण करके पहला स्थान हासिल किया। यानी यहां निस्तारण का आंकड़ा 214 प्रतिशत है। इससे फरवरी में भी जिले को अव्वल स्थान मिला था। इस उपलब्धि पर डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने संबंधित कर्मियों और अधिकारियों की सराहना की है। अप्रैल महीने की जारी प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक जौनपुर में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व की अदालत ने 183 और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की कोर्ट ने 156 वादों का निस्तारण किया। दोनों अदालतों का लक्ष्य 50-50 का था। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अव्वल है। जिलाधिकारी जौनपुर की कोर्ट ने 30 के सापेक्ष 70 वादों का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.