राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण और स्वच्छता अभियान पर डीएम सख्त
नैनीताल, मई 18 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। वाहनों के सुव्यवस्थित उपयोग और ईंधन एवं तेल की बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं क्षेत्रों से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।बैठक में डीएम ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व मामलों, कानून व्यवस्था तथा राजस्व एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पुराने राजस्व वादों की नियमित सुनवाई कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। विभिन्न आयोगों से संबंधित जांच रिपोर्टों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए समयबद्ध तरीके से प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए। सभी उप जिलाधिकारियों को अपनी-अपनी तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.