फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। जनपद में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की निरंतर घेराबंदी रंग ला रही है। टास्कफोर्स की सक्रियता से पिछले दो वित्तीय वर्षों में प्रवर्तन कार्यों के जरिए शासन को करीब 4.28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले लगभग 48.07 प्रतिशत अधिक है। जिला खान अधिकारी देशराज यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध खनन के 1511 मामलों में 6.94 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। वहीं, 2024-25 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1632 मामलों से 9.35 करोड़ रुपये जुटाए गए। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 2032 मामलों में करीब 10.29 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला है। इसमें अवैध परिवहन के 2024 मामले, अवैध खनन के छह और अवैध भंडारण के दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.