लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताआबकारी व मध्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने एक साल में राजस्व वसूली में पिछड़े 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों से जवाब तलब किया है। उन्होंने कानपुर नगर, आगरा, मेरठ, बिजनौर, लखनऊ, बुलंदशहर, हाथरस, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली के जिला आबकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही मदिरा व भांग की दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक हफ्ते का अतिरिक्त समय देने का निर्देश दिया गया है।आबकारी मंत्री ने शनिवार को गन्ना संस्थान में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बिजनौर की मदिरा इंडस्ट्री के खिलाफ गैर जिम्मेदार कार्रवाई पर जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध जांच के निर्देश देते हुए जांज रिपोर्ट जल्द शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में सभी जिला आबकारी अधिकारी आनलाइन जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.