बिहारशरीफ, मई 4 -- राजस्व वसूली में शेखपुरा पिछले 4 माह से पहले पायदान पर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले चार माह से शेखपुरा जिला राजस्व वसूली में पूरे राज्य में पहले पायदान पर है। एडीएम लखीन्द्र पासवान ने बताया कि सरकार की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष के दिसंबर से लेकर मार्च तक की रैकिंग जारी की गई है, जिसमें जिला पहले पायदान पर है। दिसंबर में लक्ष्य का 85.77 फीसदी की वसूली की गई थी। इसी तरह, जनवरी में 87.59 फीसदी, फरवरी में 91.65 फीसदी और मार्च में लक्ष्य का 91.92 फीसदी वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि चालू वितीय वर्ष में भी जिला को पहले पायदान पर रखने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। वहीं, जिला फार्मर आईडी कार्ड बनाने में भी पूरे राज्य में दूसरे पायदान पर है। एडीएम ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने के लिए कुल 37 कैंप लगाये गये थे, जिसमें...