समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- खानपुर। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, खानपुर राजस्व वसूली में अव्वल स्थान लाया है। मार्च में राजस्व संग्रहण को लेकर विद्युत प्रशाखा खानपुर को 105 लाख रुपए वसूली का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरुद्ध बिजली विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 120 लाख रुपये राजस्व वसूली किया है। खानपुर विद्युत प्रशाखा ने निर्धारित लक्ष्य से 15 लाख रुपये अधिक राजस्व संग्रहित किया है। कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार ने बताया कि लगातार प्रयास और सघन छापेमारी अभियान के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 200 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है। इसके अलावा विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। इस संबंध में 9 उपभोक्ताओं के विरुद्ध खानपुर थाने में प्रा...