राजस्व वसूली में लापरवाही पर चेयरमैन से मांगा स्पष्टीकरण
बलिया, जून 14 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को कर-करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने मंडी समिति बलिया में राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर चेयरमैन से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं मंडी समिति बेल्थरारोड में वसूली की खराब स्थिति पर संबंधित मंडी सदस्य को चेतावनी नोटिस जारी करने तथा मंडी समिति रसड़ा को राजस्व वसूली में सुधार लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद बलिया के राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले की रैंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.