मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वितीय वर्ष 2025-26 मंगलवार को खत्म हो गया। इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय ने 107 प्रतिशत राजस्व की वसूली की। वाहन रजिस्ट्रेशन व परमिट मद में सर्वाधिक राजस्व की आमदनी हुई। मुजफ्फरपुर परिवहन कार्यालय राजस्व वसूली में उत्तर बिहार के जिलों में पहले स्थान पर है। वहीं सूबे में पटना के बाद दूसरे स्थान पर रहा। वितीय वर्ष 2025-26 में इसे 290 करोड़ का लक्ष्य मिला था, जिसके आलोक में 310 करोड़ राजस्व की वसूली की गयी। यह लक्ष्य से 107 प्रतिशत अधिक है।रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 में 2.81 अरब की वसूली गाड़ी के निबंधन, परमिट व अन्य शुल्क से हुई। 3.54 करोड़ रुपये कंपाउंडिंग में जमा हुए। 22 करोड़ रुपये का राजस्व लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस मद से प्राप्त हुआ। फैंसी नंबर मद में 2.21 करोड़, प...