राजस्व वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंः डीएम
रामपुर, मई 12 -- जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बड़े बकायेदारों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि राजस्व वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। वह सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह, खनन, मण्डी समिति, बांट माप तथा खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष की गई राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली की कम प्रगति पाए जाने पर तहसीलदार टाण्डा एवं नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- राजस्व वसूली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.