रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक बुधवार को को प्रमंडल कार्यालय में हुई। इसमें राजस्व वसूली में तत्काल सुधार लाने व निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिए गए। आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि इस माह के अंत तक सभी जिले अपने-अपने विभागों में राजस्व वसूली बढ़ाने और संग्रहण में सुधार लाने के लिए तेजी से कार्य करें तथा इसके लिए एक्शन प्लान तैयार करें। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रहण की मॉनिटरिंग प्रमंडल स्तर से की जाएगी और लक्ष्य प्राप्ति के दौरान सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से आयुक्त ने स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश भी दिया।समीक्षा के दौरान राज्यकर एवं राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार,...